Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: हल्द्वानी घण्टों रही बिजली गायब शाम मंदिरों/ घरों में नवरात्रि पूजन के समय कटौती से नाराज उपभोक्ता,पूछा कोई और समय नही मिला मेंटिनेंस का ? खबर @हिलवार्ता

हल्द्वानी : राज्य के सबसे बड़े व्यापारिक शहर की संज्ञा से नवाजे शहर में कामलुवागंजा फीडर से जुड़े इलाकों में आज घण्टों  बिजली नदारद रही । हालांकि विभाग ने इस बात की सूचना पहले ही दी थी । लेकिन बिजली कटौती के समय को लेकर लोगों में नाराजगी वयक्त की है ।

लंबी कटौती के चलते व्यापारिक प्रतिष्ठानों के कम्प्यूटर बंद हो गए । नवरात्रों में मंदिरों घरों में घुप्प अंधेरा रहा बमुश्किल 7 बजकर 5 मिनिट में बिजली बहाल हुई । खबर लिखे जाने तक कई इलाके अभी भी बिजली के इंतजार में रहने की खबर है ।

यह भी पढ़ें 👉  NordicBet kritik Nogle 100 kr i velkomstbonus oven i købet casinospil!

इधर सायं कालीन रामलीलाओं का मंचन जोरों पर है नवरात्रि पूजन चल रहा है । सायंकाल पूजा अर्चना के समय बिजली चालू न होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा । लोग सवाल करते देखे गए कि विभाग के अधिकारी रिपेयर मेंटिनेंस का समय क्यों नही निश्चित कर सके ।

रामलीला स्थलों पर भी इसका असर न पड़े ,ऊँचापुल रामलीला कमेटी के सक्रिय सदस्य आनंद ने बताया कि देर तक बिजली सप्लाई की सूचना न होने पर  जेनरेटर की व्यवस्थाएं करनी पड़ी है  लेकिन जेनरेटर की भारी आवाज की वजह पात्रों के संवाद लोगों तक पहुचने में व्यवधान जरूर होगा ।  साथ ही पंडाल की व्यवस्थाओं पर असर पड़ेगा  इस बात का डर उन्हें परेशान कर रहा था ।

यह भी पढ़ें 👉  Western european Roulette Dining table brings the latest legitimate excitement out of a stone-and-mortar local casino to the comfort of your settee

देश मे बिजली संकट गहराने की बात विगत दिनों से चर्चाओं में है  लोगों में यह भी चर्चा रही कि कहीं बिजली कटौती का आदेश ऊपर से न हो । बहरहाल  7 बजे बिजली बहाली हो सकी है । उमस भरी गर्मी में बिजली का इंतजार कर रहे लोगों ने अब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली है । व्यापारियों और लोगों का कहना है कि उच्चाधिकारियों को कमसेकम किसी भी तरह के कार्य त्योहारी सीजन से पहले निपटा लेने चाहिए ।

यह भी पढ़ें 👉  Vienkārši padomi, kā Immerion casino lietotne iOS uzvarēt blekdžeka laikā: lieliska iesācēja publikācija

कुसुमखेड़ा निवासी हरीश भट्ट ने विभाग से पूछा है कि आखिर साल भर से मेंटिनेंस का समय नहीं मिला बिभाग को ? कि त्योहारों में ही जरूरी है ।

 

हिलवार्ता न्यूज डेस्क

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

Tags

2

2