Connect with us

उत्तराखण्ड

डॉ. परितोष जोशी को मिला ‘दैनिक जागरण आइकॉन अवॉर्ड-2026’, स्वास्थ्य एवं वेलनेस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हुए सम्मानित

​काशीपुर : स्वास्थ्य सेवा और वेलनेस के क्षेत्र में असाधारण कार्य के लिए ‘डॉ जोशी क्लिनिक’ (Dr Joshi Clinic) के निदेशक डॉ. परितोष जोशी (Dr. Paritosh Joshi) को प्रतिष्ठित ‘दैनिक जागरण आइकॉन अवॉर्ड-2026’ (Jagran ICON Award-2026) समारोह में ‘सर्टिफिकेट ऑफ अप्रिशिएसन’ (Certificate of Appreciation) से सम्मानित किया गया है।

​मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से अवार्ड प्राप्त करते हुए निदेशक डॉ पारितोष जोशी ।

डॉक्टर परिवार की समृद्ध विरासत और जनसेवा की प्रेरणा:

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परितोष जोशी ने कहा कि उनकी पृष्ठभूमि एक डॉक्टर परिवार से रही है। उनके पिता डॉ. बी. सी. जोशी एक प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ) हैं, जिन्होंने अपनी सरकारी सेवा के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा की। वह काशीपुर से सीएमएस (CMS) पद से सेवानिवृत्त हुए और इसके बाद उन्होंने आवास विकास, काशीपुर में ‘जोशी क्लिनिक’ के माध्यम से लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं तथा हजारों मरीजों को बेहतर व स्वस्थ जीवन जीने का तरीका और उपचार सुझाया।

डॉ. जोशी ने अपनी माता जी के योगदान को याद करते हुए कहा, “सरकारी सेवा के दौरान पिता जी के साथ मेरी माता जी श्रीमती अनुराधा जोशी के समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता। किसी भी प्रकार की इमरजेंसी के दौरान मेरी मां, नॉन-मेडिकल पृष्ठभूमि की होने के बावजूद, अस्पताल परिसर में आने वाले हर जरूरतमंद मरीज की मदद के लिए सदैव आगे रहती थीं।”

​पूरा परिवार चिकित्सा एवं जनसेवा को समर्पित:

उन्होंने आगे बताया, “बचपन से ही माता-पिता का मरीजों और समाज के प्रति यह अद्भुत समर्पण देखकर मैंने भी इसी प्रोफेशन को चुना। सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि मेरी पत्नी डॉ. रंजना सरकारी सेवा में और मेरी बहन डॉ. प्रेरणा (mds) ने भी जनसेवा को ही अपना करियर बनाया है और हम सभी समाज की सेवा में समर्पित हैं।”

​‘टुगेदर फॉर बेटर हेल्थ’ के संकल्प के साथ सेवा का वादा:

डॉ. परितोष जोशी ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि मरीजों के अटूट विश्वास और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं के प्रति क्लिनिक की प्रतिबद्धता का परिणाम है। “बेहतर स्वास्थ्य के लिए एकजुट प्रयास” (Together for Better Health) के ध्येय वाक्य के साथ उनका क्लिनिक भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता रहेगा।

​इस उपलब्धि डॉ जोशी ने कहा कि सम्मान से खुशी तो मिलती ही है लेकिन आपको लोगों की अपेक्षाओं पर और बेहतर करने की जिम्मेदारी बढ़ जाती है उन्होंने जागरण परिवार,पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों, सहयोगियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया ।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

Tags

2

2