Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड:30 गावों को जोड़ने वाली सड़क 100 दिन से बंद. जिला पंचायत सदस्य की अगुवाई में पांच दिन से धरना, दावे और असलियत की पड़ताल पढ़िए@हिलवार्ता

उत्तराखंड:  2021 जून की 18 तारीख को सोबला-दर तिदांग सड़क को नही खोला जा सका है । इस सड़क मार्ग का उपयोग करने वाले दारमा चौदास और व्यास वैली के 30 गांव सड़क मार्ग के ठीक होने का पिछले 100 दिन से इंतजार कर रहे हैं ।

बताया जा रहा है कि उक्त मार्ग तक जेसीबी पोकलैंड नहीं पहुँच पा रही है । यह भी कहा जा रहा है कि जिला मुख्यालय से उक्त मार्ग तक पेट्रोल डीजल की ढुलाई में बहुत व्यय हो रहा है इसलिए भी काम मे देरी हो रही है ।

यह भी पढ़ें 👉  Instant Casino-appen: Din Tekniska kasino Sakura Fortune Guide till Bestämmelse, Bonusar och Förvissning

धरने पर ग्रामीण 

ज्ञात रहे कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाने वाली सड़क का 100 दिन तक बन्द रहना । राज्य में कार्यदायी संस्थाओं की कार्यशैली और सरकार के दावों को समझने के लिए काफी है ।
विगत 5 दिन से जिला पंचायत सदस्य सुरेश जेठा के नेतृत्व में इस सड़क को खोलने की मांग के लिए धरना दिया जा रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  Pardon nous mesurons les casinos alignant les free spins

 

जेठा ने कहा है कि बिगत चार माह से वह जिला प्रसाशन सहित बीआरओ सीपीडब्ल्यूडी के आला अधिकारियों से सड़क खोलने की मांग कर चुके हैं लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नही दिया क्षेत्र की जनता भगवान भरोसे है । उन्होंने मांग की कि अविलम्ब सड़क खोली जाए जिससे कि जनजीवन सुचारू चल सके ।

जिला पंचायत सदस्य धारचूला ने कहा कि वह मांग करते थक गए हैं यह उनकी अन्तिम चेतावनी है तवाघाट- दारमा की जनता विगत 4 महीनों से मोटरमार्ग अवरूद्ध होने से भुखमरी के कगार पर हैं जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Free Harbors Online Gamble 18,000+ Demo Position Game

एक सप्ताह के भीतर मोटर मार्ग नहीं खोला गया तो उग्र आंदोलन होगा और इसकी पूर्ण जिम्मेदारी उत्तराखंड सरकार की होगी ।
सड़क खोलने को धरना जारी है जिसमें डूंगर सिंह दानु, रूप सिंह,राम सिंह,दुर्गा बिष्ट,राकेश टाकुली, सागर बिष्ट,हरीश बिष्ट पूरन बिष्ट,सहित दर्जनों ग्रामीण बैठे हैं ।

कल ग्रामीणों ने इस वावत उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया है ।

हिलवार्ता न्यूज डेस्क 

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

Tags

2

2