Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड से ताजा खबर : उत्तराखंड लोनिवि में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता ( संविदा) कल से हड़ताल पर, नियमतीकरण के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे है अभियंता. खबर @हिलवार्ता

हलद्वानी:  कनिष्ठ अभियंता संविदा अपनी पूर्व घोषणा के तहत कल से अंशकालिक हड़ताल पर जा रहे हैं । अलमोड़ा में हुई कुमायूँ मंडलीय बैठक में इस बात की घोषणा की गई है । ज्ञात रहे कि लोक निर्माण विभाग में कार्यरत संविदा कनिष्ठ अभियंता लंबे समय से अपनी मांगों के लिए संघर्षरत हैं ।

बताते चलें कि संविदा पर कार्यरत 303 लोकनिर्माण विभाग के अभियंताओं ने सरकार से मांगों पर गौर न करने और स्थायी किये जाने पर नाराजगी व्यक्त की है । कनिष्ठ अभियंता इस बात से नाराज हैं कि वर्ष 2008 से आज तक सैकड़ों कनिष्ठ अभियंताओं से सरकारों ने बराबर का काम लिया । बमुश्किल गुजर बसर कर रहे इन लोगों को स्थायी करना तो अन्य विभागों में रखे गए अभियंताओं के बराबर मानदेय तक नही दिया जा रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  Casinò potresti guardare qui Live Online Giochi Del Casa da gioco Dal Acuto

इससे पूर्व संगठन ने अपने ज्ञापन में कहा था कि सरकार की उपेक्षा झेल रहे अभियंता 11 नवम्बर से कार्यबहिष्कार 13 और 14 नवम्बर को प्रदेश के 13 जिला मुख्यालयों में चेतावनी प्रदर्शन और शांतिपूर्ण हड़ताल करेंगें ।

यह भी पढ़ें 👉  On-line casino Enjoy Real cash Gambling games at GGBet

संगठन ने कहा था कि उनकी मांगों पर विचार नहीं किए जाने की स्थिति में 15 नवम्बर से पूर्ण हड़ताल पर चले जायेंगे । 14 नवंबर जिलामुख्यालय अलमोड़ा में जुटे कनिष्ठ अभियंताओं ने कल 16 नवम्बर से अंशकालिक हड़ताल की घोषणा की है ।

यह भी पढ़ें 👉  Selbige Sicherheitsma?nahmen schutzen unser Datensammlung ein Glucksspieler oder versprechen das faires Partie

हिलवार्ता न्यूज डेस्क की रिपोर्ट

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

Tags

2

2