Connect with us

उत्तराखण्ड

BREAKING NEWS: उत्तराखंड में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य बेटे संग वापस कांग्रेस में, पूरी खबर @हिलवार्ता

उत्तराखंड :  में आज बड़ा फेरबदल देखने को मिला है कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य बेटे संग कांग्रेस में घर वापसी की है , सूत्रों के अनुसार 2022 में एक और बढ़े फेबदल की आशंका जताई जा रही है ।

उत्तराखंड से बड़ी खबर है अभी एक महीना नहीं बीता जब कांग्रेस के दो और एक निर्दलीय विधायक भाजपा में चला गया । आज भाजपा सरकार में कैबिनट मंत्री यशपाल और उनके बेटे संजीव ने भाजपा को बाई बाई बोल अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस जॉइन कर ली है ।

यह भी पढ़ें 👉  Tomb Raider Demonstration & Opinion 100 percent free Microgaming Ports

यशपाल आर्य ने नोटबन्दी के ठीक बाद 2017 में भाजपा जॉइन की थी उन्होंने बाजपुर (उधमसिंहनगर ) से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की यही नहीं उन्होंने अपने बेटे संजीव आर्य को नैनीताल सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ाया और वह भी विजयी रहे । पहली कैबिनेट में यशपाल को कद के हिसाब से मंत्री पद भी मिला लेकिन बताया जा रहा है कि भाजपा में भीतर ही भीतर वह लंबे समय से नाखुश थे ।

यह भी पढ़ें 👉  Dankgefuhl minder Mindesteinzahlung weniger Piepen leer folgendem folgenden Budget ausrusten

आज दिल्ली में यशपाल आर्य बेटे संजीव संग पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ राहुल गांधी से मुलाकात की और विधिवत कांग्रेस में घर वापसी की ।

इधर यशपाल आर्य और नैनीताल से विधायक संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा को 2022 चुनावों से पहले बड़ा झटका लगा है । इन दोनों नेताओं के साथ हरेंद्र सिंह लाडी ने भी कांग्रेस में वापसी की है । हालांकि मुख्यमंत्री धामी की प्रतिक्रिया आई है कि जाने वाले को कौन रोक सकता है । उन्होंने भाजपा को व्यक्ति विशेष की पार्टी न होकर राष्ट्र के लिए सोचने वाली पार्टी बताया । इधर कांग्रेस के नेता रावत ने कहा कि यशपाल के आने से कांग्रेस कुनबा खुश है ।

  1. हिलवार्ता न्यूज डेस्क की रिपोर्ट 
यह भी पढ़ें 👉  Thunderstruck Harbors

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

Tags

2

2