Connect with us

Uncategorized

भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट ने 60 गांवों में ऑक्सीमीटर,हैंड सैनिटाइजर,उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया खबर@हिलवार्ता

कोविड से संक्रमित लोगों की सहायता के लिए कई स्वयं सेवी संगठन आगे बढ़कर प्लाज्मा,ऑक्सीजन एम्बुलेंस की सेवाएं देने में मदद कर रहे हैं । फेसबुक व्हाट्सएप पर ग्रुप बना अपीलें जारी हैं । इधर राज्य पुलिस मुखिया की पहल मिशन हौसला के तहत इसी तरह की मुहिम चलाई जा रही है ।
भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट ने भी आज इसी तरह की मुहिम में शामिल होकर ब्लॉक के प्रत्येक गांव में आवश्यक सामग्री वितरित करने की घोषणा की है i

यह भी पढ़ें 👉  Guide complet sur casino en ligne sans verification avec une lecture fluide et claire

आज ब्लॉक कार्यालय में बिष्ट ने पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों को वर्चुअल की और इस माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को अवगत कराया की विकासखण्ड की 60 ग्राम सभाओं को सिनीटाइज किया जाएगा साथ ही ऑक्सीमीटर भी दिए जाने की व्यवस्था की जा रही है । बिष्ट ने हिलवार्ता को बताया कि भीमताल ब्लॉक का अधिकांश हिस्सा दुर्गम क्षेत्र है लिहाजा गांव में संक्रमण की दशा मे गांव में ही ऑक्सीजन लेवल पता चले इसलिए ऑक्सीमीटर की पंचायत स्तर पर व्यवस्था की जा रही है । उन्होंने कहा कि पंचायतों में प्राथमिक लक्षण अगर समय पर पता चल जाए तो उचित इलाज के लिए व्यवस्था बनाई जा सकती है ।

यह भी पढ़ें 👉  Panoramica professionale su Aiuto tesi mit klarer Darstellung

ब्लॉक प्रमुख ने सभी 60 ग्रामसभाओं को सोडियम हाइपो क्लोराइड और हैंड सैनिटाइजर देने की बात की है । प्रमुख ने पंचायत प्रमुखों से अपील की है कि संक्रमण के दौर में गावों में पीड़ित लोगों की हरसंभव सहायता करें ।

यह भी पढ़ें 👉  Approccio moderno relativo a tesi a pagamento con struttura naturale

[13/05, 20:20] O P Pandey:

हिलवार्ता न्यूज डेस्क

More in Uncategorized

Trending News

Follow Facebook Page

Tags

2

2