Connect with us

उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा में दिखा भू कानून का असर,108 नाली जमीन खरीदी गांव की 400 नाली जमीन कब्जा दी.खबर@हिलवार्ता

अलमोड़ा : राज्य में जमीनों की खरीद फरोख्त की खुली छूट का असर उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों में दिखने  लगा है । गुजरात के एक कारोबारी ने अलमोड़ा नगर से 11 किमी दूर चितई मंदिर के पास मन्योली गांव में 108 नाली जमीन खरीदी । ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति द्वारा गांव की बेनाप भूमि पर कब्जा जमा दिया है । कब्जे में आई भूमि खरीदी गई जमीन के चार गुना अधिक बताई जा रही है ।

ग्रामीणों द्वारा निकाली गई रैली ।

मिन्योली बचाओ संघर्ष समिति द्वारा आज विरोध करते हुए रैली निकाली और गांव के खेत खलिहाल गौचर पर कब्जे को हटवाने की मांग आला अधिकारियों से की ।

यह भी पढ़ें 👉  PayPal Online Casinos: A Comprehensive Guide for the USA

ग्रामीणों का कहना है कि पूरी जमीन व ग्रामीणों के रास्तों पर उक्त खरीददार ने तार बाड़ करके ग्रामीणों के लिए समस्याएं उत्पन्न कर दी है । यही नही उक्त कब्जेदार इस भूमि से गांव को सड़क तक नही आने दे रहा है ।

बड़ी संख्या में लोगों ने इस रैली में भागीदारी की । वक्ताओं ने कहा कि गांव का माहौल खराब किया जा रहा है जिसकी खिलाफत जारी रहेगी । रैली में पहुचे अधिवक्ता उपपा के अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा  कि पूंजीपति द्वारा कब्जाई गई यह ज़मीन को जल्द से जल्द सरकार के पक्ष में ज़ब्त हो । तिवारी ने कहा कि राज्य में ठोस भू कानून लागू कर राज्य की ज़मीन सुरक्षित की जाए । साथ ही त्रिवेंद्र सरकार द्वारा कृषि भूमि की असीमित ख़रीद फरोख्त की छूट देने वाला कानून शीघ्र अति शीघ्र निरस्त किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  PayPal Online Casinos: A Comprehensive Guide for the USA

भूमि बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य दीवान सिंह ने कहा कि ये हमारी जमीनों की लड़ाई हमारी अपनी लड़ाई है इसे हम सभी को एकजुट होकर लड़ने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम का संचालन प्रकाश चन्द्र द्वारा किया गया सभास्थल पर उपपा की आनंदी वर्मा ने कहा कि अवैध कब्जे के खिलाफ एकजुट  होकर लड़ना होगा। सभास्थल पर  दीवान सिंह, प्रकाश चन्द्र, हिमांशु पांडे, किरन आर्या,आनंदी देवी,हीरा देवी, जमन सिंह, भारती पांडे, हिमांशु बोरा, सौरभ पांडे ने पर्वतीय क्षेत्रों में हो रहे गांव समाज की जमीनों पर कब्जे पर चिंता व्यक्त की। आज शामिल लोगों में  नीता टम्टा, किरन आर्या,मुन्नी बोरा, नीमा पांडे, गंगा देवी, हेमा रावत, हिमांशु पांडे, आनंदी वर्मा,गोपाल राम,दीवान सिंह, गिरीश पांडे, राजू गिरी, हीरा देवी,गिरीश चंद्र, पूरन चन्द्र, मोहन चंद्र, प्रकाश चन्द्र, राजेश पंत, मनोज कुमार, कमला देवी, जमन सिंह, हिमांशु बोरा, सौरभ पांडे व उछास के भारती पांडे व दीपांशु पांडे समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  PayPal Online Casinos: A Comprehensive Guide for the USA

हिलवार्ता न्यूज डेस्क 

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

Tags

2

2