उत्तराखण्ड
दुखद खबर.उत्तराखंड के प्राचीनतम समाचार पत्र शक्ति के सम्पादक कैलाश पांडे का निधन.खबर@हिलवार्ता
अभी अभी एक दुखद खबर आ रही है अलमोड़ा शक्ति अखबार के संपादक कैलाश पांडे का निधन हो गया । 75 वर्षीय पांडे कुछ समय से बीमार चल रहे थे उनके निधन पर पत्रकारों ने शोक जताया है ।
पत्रकार कैलाश पांडे का हल्द्वानी और दिल्ली में उनका इलाज से चल रहा था लेकिन खास फायदा नही हुआ आज प्रातः उन्होंने अंतिम सांस ली ।
75 वर्षीय पांडे 1918 में स्थापित अलमोड़ा समाचार जिसे बाद में शक्ति समाचार नाम दिया गया का पिछले 40 साल से संपादन कर रहे थे ।अलमोड़ा अखबार 1871 में शुरू हुआ और 48 वर्षों के बाद किन्ही कारण से बंद हुआ उसके बंद होने के बाद उसी प्रेस से शक्ति का आगाज हुआ जिसने 2021 तक पत्रकारिता के 150 वें साल में प्रवेश किया है ।
शक्ति का प्रकाशन 1918 में अलमोड़ा अखबार के बन्द होने के बाद उसी परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्द्येश्यों के साथ हुआ । जिसने 1947 तक निरंतर स्वतंत्रता संग्राम में महती भूमिका अदा की ।
अपराह्न 2 बजे उनके निवास से विश्वनाथ धाम को अंतिम यात्रा शुरू होगी । पांडे के निधन पर शहर के गण्यमान्य लोगों सहित पत्रकारों ने दुख व्यक्त कर उनके निधन को पत्रकारिता के लिए बड़ी क्षति बताया है ।
हिलवार्ता न्यूज डेस्क
हल्द्वानी (हिलवार्ता), 23 अक्टूबर। फिल्म ‘सूर्या–अंत से आरंभ तक’ की प्रचार सामग्री को लेकर इंडियन...
देहरादून/नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 12 अक्टूबर 2026 को जारी आधिकारिक अधिसूचना के तहत डॉ....
काशीपुर : स्वास्थ्य सेवा और वेलनेस के क्षेत्र में असाधारण कार्य के लिए ‘डॉ जोशी क्लिनिक’...
वर्ल्ड हार्ट डे विशेष: उचित देखभाल और सही समय पर डॉक्टरी सलाह से मुमकिन है दिल...
देहरादून .आज अंतरराष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस है फार्मासिस्ट दिवस पर हिलवार्ता ने फार्मासिस्टों की भूमिका और उनके...