Connect with us

सोशल मीडिया

हल्द्वानी:शिखर सांस्कृतिक विकास समिति की होली में खूब बिखरे शास्त्रीय होली के सुर,भव्य आयोजन में महिला होली की रही धूम,खबर@हिलवार्ता

हल्द्वानी: शिखर सांस्कृतिक विकास समिति के आह्वाहन पर नबाबी रोड स्थित रुद्राक्ष बैंकेट हाल में होली महोत्सव आयोजित किया गया । होली मिलन/गायन के इस आयोजन में शहर के होली के शौकीन संस्कृति प्रेमियों ने खूब लुत्फ उठाया । शिखर सांस्कृतिक विकास सिमिति के संरक्षक जुगल किशोर पेटशाली,लता कुंजवाल,मीनू जोशी,कुमाउनी साहित्यकार जगदीश जोशी ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर होली आयोजन की शुरुवात की ।

शहर के मशहूर होली गायकों ने कुमाउनी और शास्त्रीय होली से श्रोताओं को चार घण्टे तक बांधे रखा । होली गायन में सुश्री ज्योति पांडे, लता कुंजवाल, मीनू जोशी ,आशा हरबोला और साथी कलाकारों ने राग और फाग की प्रस्तुतियां दी जिन्हें खूब सराहा गया ।

आयोजन में शहर के गणमान्य नागरिकों ने आयोजन में शिरकत की जिनमें पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमन्त बगडवाल,सीए सरोज आनंद जोशी, कुमाउनी कवि नारायण सिंह बिष्ट ओम प्रकाश पांडे,हरेंद्र चगेठा,रेणु जोशी, रमा पांडे,मीनाक्षी पांडे,निशा जोशी,गीता पंत,जगदीश जोशी,नीता पांडे,दीपा काण्डपाल,आनंद बिष्ट शर्मिष्ठा बिष्ट,सुश्री तमांग,हेमन्त बिष्ट,हरेंद्र क्वीरा खुशाल गड़िया सहित कई होली प्रेमी उपस्थित रहे । कार्यक्रम संयोजिका लता कुंजवाल ने सभी होली गायकों और श्रोताओं का आभार व्यक्त किया ।

हिलवार्ता न्यूज डेस्क

More in सोशल मीडिया

Trending News

उत्तराखण्ड

Грузоперевозки Кременчуг

उत्तराखण्ड

tc-check-name

Follow Facebook Page

Tags