Connect with us

सोशल मीडिया

Good initiative : रामनगर स्थित public school ने उत्तराखंड के आजादी के नायकों की फ़ोटो गैलरी बनाकर की मिशाल कायम,खबर विस्तार से@हिलवार्ता

उत्तराखंड : रामनगर स्थित एक निजी विद्यालय में हुए एक कार्यक्रम में उत्तराखंड के आजादी के नायकों की जीवनी और उनके शौर्य पराक्रम की गाथा को छात्र छात्राओं को रूबरू कराने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम आयोजित किया । यहां सेनानियों को लेकर एक गैलरी भी बनाई गई है ।
“अगस्त क्रांति”की पूर्व संध्या पर आज आजादी के संग्रामियों की याद में  इस तरह की गैलरी बनना बहुत सुखद है ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज :फिल्म ‘सूर्या–अंत से आरंभ तक’ पर IMA हल्द्वानी नाराज, केंद्रीय मंत्री से रोक लगाने की मांग की खबर@हिलवार्ता

इस गैलरी का उद्घाटन शिक्षक नेता नवेंदु मठपाल ने किया । कार्यक्रम में छात्र छात्राओं और अभिवावकों ने शिरकत की । द ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल,पीरूमदारा ,रामनगर,नैनीताल द्वारा आयोजित कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत आजादी के संग्रामी परिवार के सदस्यों द्वारा गैलरी के उद्घाटन से हुई,तत्पश्चात  संविधान की उद्देशिका”हम भारत के लोग” का सामूहिक वाचन हुआ।सांस्कृतिक कार्यक्रमो में खूब सारे गीत हुए।पर सारे गीत आजादी के दौर के।शुरुआत हुई अजीमुल्ला खां द्वारा लिखे 1857 के प्रयाण गीत”हम हैं इसके मालिक” से।उस दौर के जब्तशुदा नगमे भी प्रस्तुत किये गए जबकि विजयी विश्व तिरंगा प्यारा से हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज :फिल्म ‘सूर्या–अंत से आरंभ तक’ पर IMA हल्द्वानी नाराज, केंद्रीय मंत्री से रोक लगाने की मांग की खबर@हिलवार्ता

आजादी के आंदोलन के इतिहास को समेटे किताबों की प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही ।  स्कूल के प्रबंधन ने तय किया कि इस बीच समय समय पर स्कूल के बच्चों को आजादी के इतिहास पर बनी ओथंटिक डॉक्यूमेंट्रीज/फिल्में दिखाई जाएंगी।  मिशन पब्लिक स्कूल के निदेशक प्रसून श्रीवास्तव जी व प्रधानाचार्य श्रीमती नलिनी श्रीवास्तव ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज :फिल्म ‘सूर्या–अंत से आरंभ तक’ पर IMA हल्द्वानी नाराज, केंद्रीय मंत्री से रोक लगाने की मांग की खबर@हिलवार्ता

हिलवार्ता न्यूज 

More in सोशल मीडिया

Trending News

Follow Facebook Page

Tags

2

2