Connect with us

खेल

Big Breaking: उत्तराखंड के लाल लक्ष्य सेन ने commenwealth games का स्वर्ण पदक जीत रचा इतिहास,पूरी खबर@हिलवार्ता

उत्तराखंड और देश के लिए बड़ी खबर है  अलमोड़ा उत्तराखंड के लाल ने किया कमाल । लक्ष्य सेन ने राष्ट्रमंडल खेलों का गोल्ड जीता । उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच डाला है । लक्ष्य ने पहला गेम में 19-21 से पिछड़ने के बाद मलेशियाई प्रतिद्वंद्वी योंग को दुबारा वापसी नही करने दी और जीत की हैट्रिक लगाई ।
फाइनल में उन्होंने मलेशिया के एंग जे योंग को 19-21, 21-9, 21-16 से हरा दिया। इस स्वर्ण के साथ ही लक्ष्य राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुष एकल में पदक जीतने वाले भारत के 10वें खिलाड़ी और स्वर्ण जीतने वाले चौथे एथलीट बन गए। लक्ष्य से पहले प्रकाश पादुकोण, सैयद मोदी और पारुपल्ली कश्यप स्वर्ण जीत चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  How to Choose the Best Betting Website: A Comprehensive Guide

हिलवार्ता न्यूज डेस्क 

More in खेल

Trending News

Follow Facebook Page

Tags

2

2