Connect with us

उत्तराखण्ड

Uttarakhand news : राज्य में नई सरकार गठन की तैयारियां शुरू, धामी ने सौपा राज्यपाल को इस्तीफा,खबर @हिलवार्ता

देहरादून : नई सरकार गठन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं । सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई सरकार के गठन से पहले अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौप दिया है ।

अब से ठीक 1 घण्टे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है । दोपहर 1 बजकर 30 मिनेट में राज्यपाल से मिलने पहुँचे धामी ने अपना इस्तीफा लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को सौंपा ।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष खबर :डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे, उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल. आइए जानते हैं कौन हैं डॉ ढाल और कैसा है उनका राजनीतिक सफर और प्रशासनिक अनुभव@हिलवार्ता

धामी के साथ सतपाल महाराज स्वामी यतीश्वरानंद गणेश जोशी अरविंद पांडे सहित केबिनेट के सहयोगी शामिल थे ।
इससे पहले धामी केबिनेट की औपचारिक बैठक हुई और राज्यपाल से मिलने का समय तय होने के बाद अपराह्न राजभवन पहुचे धामी ने इस्तीफा सौपा ।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष खबर :डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे, उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल. आइए जानते हैं कौन हैं डॉ ढाल और कैसा है उनका राजनीतिक सफर और प्रशासनिक अनुभव@हिलवार्ता

सूत्रों के अनुसार आज सांयः जीते हुए प्रतियाशियों के साथ केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मुलाकात हो सकती है जिसमे मुख्यमंत्री सहित सरकार के गठन की औपचारिकताओं पर मंथन किया जा सकता है ।
ज्ञात रहे कि नई सरकार के गठन तक परम्परानुसार धामी को पद पर बने रहने को कहा गया है  ।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष खबर :डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे, उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल. आइए जानते हैं कौन हैं डॉ ढाल और कैसा है उनका राजनीतिक सफर और प्रशासनिक अनुभव@हिलवार्ता

हिलवार्ता न्यूज डेस्क

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

Tags

2

2