उत्तराखण्ड
विशेष खबर :डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे, उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल. आइए जानते हैं कौन हैं डॉ ढाल और कैसा है उनका राजनीतिक सफर और प्रशासनिक अनुभव@हिलवार्ता
देहरादून/नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 12 अक्टूबर 2026 को जारी आधिकारिक अधिसूचना के तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखण्ड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। डॉ. बिसेन वर्तमान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 12 सितंबर 2026 को समाप्त हो गया था।
प्रारंभिक जीवन, शिक्षा और पेशेवर पृष्ठभूमि इस प्रकार है ….
14 मई 1952 को मध्य प्रदेश के सिवनी/पिपरिया में जन्मे डॉ. ढाल सिंह बिसेन का व्यावसायिक जीवन मुख्य रूप से चिकित्सा और कृषि से जुड़ा रहा है।

- नवनियुक्त राज्यपाल उत्तराखंड डॉ ढाल सिंह बिसेन ( फाइल फोटो क्रेडिट सोशल मीडिया )
डॉ ढाल ने भोपाल से होमियोपैथिक (D.H.B.) और ए.वी.एम.एस. (A.V.M.S.) की डिग्री प्राप्त की और लंबे समय तक होम्योपैथ रहे हैं ।
डॉ. बिसेन मध्य प्रदेश की राजनीति में पुराना नाम है वह चार बार मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य (MLA) के रूप में बरघाट (सिवनी) विधानसभा सीट से लगातार 4 बार निर्वाचित हुए । पहली बार वह
1990 मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए और वर्ष 1993 फिर 1998 एवं 2003 में निर्वाचित हुए ।
डॉ ढाल मध्य प्रदेश सरकार में 2003 से 2005 के दौरान मध्य प्रदेश सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री रहे और इस दौरान उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE), जल संसाधन और सार्वजनिक कल्याण से जुड़ी कई नीतियों के क्रियान्वयन में मुख्य भूमिका निभाई।
डॉ ढाल ने 2011 से 2013 तक चौथे मध्य प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष (Chairman, 4th State Finance Commission) के रूप में कार्य किया। और अंततः राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा वह
17वीं लोकसभा के लिए बालाघाट-सिवनी संसदीय सीट से सांसद चुने गए। उनका संसद सदस्य बतौर कार्यकाल 2019 से 2024 रहा । इस दौरान वह जल संसाधन और गृह मामलों से जुड़ी विभिन्न संसदीय समितियों के सक्रिय सदस्य रहे।
आज राष्ट्पति भवन से अधिसूचना जारी होने के बाद जल्द ही उनके राज्य में राज्यपाल के रूप में शपथ लेने की सूचना है ।
ज्ञात रहे कि उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल का कार्यकाल 12 अक्टूबर को समाप्त हो गया जिसके बाद नए राज्यपाल की घोषणा हुई है ।
हिलवार्ता के लिए
ओपी पांडे की रिपोर्ट
