Connect with us

Uncategorized

Corona अपडेट: एक दिन में रिकॉर्ड केस,कोरोना के पूरे आंकड़े@हिलवार्ता

पिछले 24 घण्टे विश्व में जहां कुल 282095 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई वहीं भारत मे 24 घण्टे में 57100 मरीज संक्रमित पाए गए हैं । इधर उत्तराखंड की बात करें तो पिछले 24 घण्टे में कुल 264 संक्रमितों की पहचान हुई है । विश्व मे जहां कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 cr 77 lac पहुच गई है वहीं भारत मे यह आंकड़ा 17 लाख का आंकड़ा छूने को है उत्तराखंड में आज के 264 मामलों के बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 7447 पहुँच गई है ।

विश्व मे कुल संक्रमितों की संख्या 1,77,78,276 से कुल 1,11,51,794 रिकवर भी हुए हैं इस बीमारी से आज तक कुल डेथ 6,82,196 हो चुकी हैं । भारत लगभग 17 लाख संक्रमित होने के बाद इस बीमारी से कुल 36,562 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है, उत्तराखंड में कोरोना की वजह हुई कुल मौतों की संख्या 83 हो गई है । अभी उत्तराखंड में आज तक कुल 2996 एक्टिव केस हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है ।

हिलवार्ता न्यूज डेस्क

यह भी पढ़ें 👉  LocoWin Casino: Spannende Spiele und großartige Angebote
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News

Follow Facebook Page

Tags

2

2