Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी से बागेश्वर,चंपावत-पिथौरागढ़ जाने वाले यात्री कृपया ध्यान दें,आज से (16 अक्तूबर ) वाया रानीबाग रूट 25 अक्टुबर तक बंद रहेगा,पूरी जानकारी@हिलवार्ता

रानीबाग ( काठगोदाम) पुल एक बार फिर मरम्मत के लिए बंद किया जा रहा है अभी हाल ही 21 जुलाई 2021 को पुल का एक हिस्सा टूटने के बाद बमुश्किल 25 जुलाई को ठीक किया जा सका ।  वह भी हल्के वाहनों के लिए । यहां  लगभग 10 दिन बाद ही आवागमन सुचारू हो पाया ।कुमाऊँ की लाइफ लाइन कहे जाने वाली सड़क के बार बार बंद होने से  पर्वतीय क्षेत्र के राहगीरों, काश्तकारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है  ।

यह भी पढ़ें 👉  Bästa rörlig casinon & appar före svenska Carat casino ingen insättning språket spelare 2026

हल्द्वानी से पर्वतीय मार्गों के लिए दो रास्ते हैं एक काठगोदाम से वाया ज्योलीकोट दूसरा काठगोदाम से रानीबाग पुल होते हुए । दोनों रास्तों में कभी न कभी दिक्कत बनी रहती है । कभी रानीबाग तो कभी दूसरे मार्ग में पड़ने वाले बीरभट्टी पुल से आवागमन बाधित होते ही रहता है । इस बार अब दुबारा रानीबाग पुल को आगामी सप्ताह तक मरम्मत के लिए बंद करने को कहा है । कल 16 अक्टूबर 2021 से 25 अक्टूबर 2021 तक इससे प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक अवागमन नही हो पायेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  Immediately following properly carrying out and you may logging to your individual Magnificence Casino membership, the fresh new people meet the requirements to own a good-sized desired provide

कुमाऊँ के द्वार हल्द्वानी से और टनकपुर से पिथौरागढ़ मार्ग के आए दिन बंद होने की खबरें आते रहना प्रदेश में कार्यदायी संस्थाओं की कार्यक्षमता पर प्रश्न चिन्ह लगाता है । बीरभट्टी रानीबाग पुल में कई बार काम होने के बाद इसकी पुनरावृत्ति जनता के लिए परेशानी का कारण बनता है ।

पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों फल सब्जी का सीजन है ऐसे में इस पुल के बन्द होने से काश्तकारों की परेशानियां बढ़ सकती है । हालांकि जिलाधिकारी ने आला अफसरों से दूसरे मार्ग में उचित व्यवस्था बनाने की शख्त हिदायत दी है । वावजूद इसके भारी ट्रैफिक लोगों के लिए दिक्कतें पैदा करेगा जबकि त्योहारी सीजन में छुट्टियों में नैनीताल अलमोड़ा रानीखेत कौसानी जाने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है ।
अगर आप पर्वतीय जिलों से हल्द्वानी और मैदानी क्षेत्र से पर्वतीय जिलों में जा रहे हैं तो इन मार्गों की ताजा स्थिति जानकर ही निकलना उचित रहेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  Cea maciuca importanta parametr spre momentul a ve?i observa la un sortiment de pentru a fi Reint gratuit Evolution sunt calitatea

हिलवार्ता न्यूज डेस्क 

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

Tags

2

2