Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: अब मुनस्यारी में 10 माह पहले बना टैंक लीक,जांच टीम जानेगी असलियत,खबर @हिलवार्ता

मुनस्यारी में 10 माह पहले बना टैंक

पहाड़ों में पानी की किल्लत की वजह यहां 24 घंटे में एक तिहाई समय पानी ढोने में चला जाता है । इसमे दो राय नही कि यहां सर्वाधिक परिश्रम पानी लाने में ही है । बमुश्किल पानी की परियोजना परवान चढ़ती है । थोड़ा राहत की आशा बढ़ी कि टैंक लीक हो जाए । आखिर क्या कारण है कि टैंक लीक के मामले रुकते ही नहीं ?

कभी टँकी से भ्रस्टाचार लीक ,तो कहीं भ्रस्टाचार के ओवरहेड टैंक से पानी रिसाव की ख़बरें आए दिन आते रहती हैं । वर्ष 2017 में तो एडीबी द्वारा हल्द्वानी में निर्मित 16 टैंक लीक होने का मामला महीनों अखबारों की सुर्खियां लूट ले गया ।

यह भी पढ़ें 👉  How they Actually work (reality Look at You need)

इधर ऐसा ही मामला मुनस्यारी पेयजल योजना में भी देखने को मिला है यहां भी 10 माह पहले बना पानी तहसील के पास का टैंक लीक हो गया । स्थानीय स्तर पर शिकायत के बाद बाहर अंदर से सीमेंट का लेप पोता गया लेकिन पानी है कि रुकने का नाम नहीं लेता ।

यह भी पढ़ें 👉  Could it possibly be safer playing Casino games for the Canada?


स्थानीय जिला जिलापंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत की जिसके बाद भी टैंक लीक होता रहा । मामला मर्तोलिया ने डीएम पिथौरागढ़ और एडीएम के सामने रखा । मामले में डीएम ने चार सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है ।


जांच टीम एसडीएम अभय प्रताप सिंह की अगुवाई में 4 जून को स्थलीय निरीक्षण करेगी टीम में सहायक अभियंता जल संस्थान,सिचाई विभाग,सहिय नायब तहसीलदार योजना में हुई खामियों को जांचेंगे ।
जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया कहते हैं कि 10 माह बने टैंक का लीक हो जाना घोर लापरवाही का मामला है । जांच टीम का लोगों को इंतजार रहेगा कि आखिर यह भ्रस्टाचार का लीक है कि कोई तकनीकी गड़बड़ी । ज्ञात रहे मुनस्यारी पेयजल योजना 1.74 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है ।

यह भी पढ़ें 👉  The guy brings remarks on the monetary that have earliest-hands observations regarding more two decades of productive change

टैंक का नजदीक से लिया गया फ़ोटो ।

हिलवार्ता न्यूज डेस्क

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

Tags

2