Connect with us

स्वास्थ्य

Uttarakhand : नैनीताल जिले में भी मास्क अनिवार्य हुआ,घर से निकलें तो मास्क पहनें,सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचें,और भी है जिलाधिकारी के आदेश में,पढ़ें @हिलवार्ता

नैनीताल : राज्य की राजधानी में विगत तीन दिन में कोविड के मामले बढ़ने के बाद प्रसाशन सतर्क हो गया है । आज नैनीताल जिले में भी मास्क अनिवार्य कर दिया गया है । जिलाधिकारी नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्याल ने इस आशय का आदेश जारी करते हुए कहा है कि कोविड के बढ़ते हुए केस देखते हुए जिले में अब मास्क पहनना जरूरी होगा । यहां तक कि सार्वजनिक स्थानों पर थूकने और बिना मास्क पाए जाने पर कोविड पेंडमिक एक्ट के तहत 500 से 1000 रुपये का अर्थदंड वसूला जाएगा ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच बड़ी आबादी किसी न किसी रूप में फार्मासिस्टों पर निर्भर, पढ़िए विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विशेष रपट@ हिलवार्ता

दो दिन पहले ही राजधानी में बिना मास्क बाहर निकलने वालों पर जिलाधिकारी देहरादून ने 500 रुपये जुर्माने लगाने की बात की है । देहरादून के जिलाधिकारी ने भी दुबारा कोविड के बढ़ते केसों को देखते हुए लोगों से मास्क पहनने की अपील की और आशा व्यक्त की कि लोग सतर्कता बरतेंगे ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच बड़ी आबादी किसी न किसी रूप में फार्मासिस्टों पर निर्भर, पढ़िए विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विशेष रपट@ हिलवार्ता

कुछ दिन पहले ही सूबे के काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा सचिवालय में एक आईएएस सहित कुछ स्कूली बच्चों के संक्रमित होने के बाद यह निर्णय लिया गया । जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने आज अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश जारी कर कहा कि शहर में बिना मास्क के बाहर निकलने वालों पर 500 रुपया अर्थदंड वसूला जाएगा ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच बड़ी आबादी किसी न किसी रूप में फार्मासिस्टों पर निर्भर, पढ़िए विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विशेष रपट@ हिलवार्ता

ज्ञात रहे कि एक माह पूर्व ही राज्य में कोविड के घटते मामलों को देखते हुए कोविड की सभी तरह की पाबंदियों पर रोक हटा ली थी ।
देशभर में पिछले एक पखवाड़े से कोविड मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है जिसके बाद राज्य में भी मामलों को देखते हुए दुबारा कड़ी पाबंदी शुरू की जा सकती है ।

हिलवार्ता न्यूज डेस्क 

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

Tags

2

2