Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के ज्यादा संक्रमण वाले जिलों में आज से कर्फ्यू,घर रह कोविड चेन तोड़ने में मदद करें

उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी देहरादून ,नैनीताल जिले में हल्द्वानी, लालकुआ तथा रामनगर उधमसिंह नगर चंपावत के मैदानी इलाकों में कोविड संक्रमण को देखते हुए संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों ने 27 अप्रैल से 3 मई तक कर्फ्यू लगाने का एलान किया है ।

27 अप्रैल से 3 मई तक नगर निगम हल्द्वानी, नगर पालिका क्षेत्र लालकुआ तथा रामनगर में कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया है जिला नैनीताल, उधमसिंह नगर और चंपावत के जिन क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया जा रहा है वहां के लिए संबंधित प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की हैं जो लगभग एक से ही हैं आइये देखते हैं कि इस दौरान किस तरह की गतिविधियां हो सकेंगी और किस तरह की नही ।

इन क्षेत्रों में फल सब्जी की दुकाने, डेयरी, बेकरी, मीट, मछली ( लासेन्स धारी) की दुकाने, राशन की दुकाने, सरकारी सस्ता गल्ला की दुकाने, पशु चारे की दुकाने सांय 12 बजे तक खुली रहे सकेगी। पेट्रोल पम्प, गैस आपूर्ति तथा दवाई की दुकाने पूरे समय खोलने की छूट दी गई है । गाइडलाइन में बताया गया है कि आवश्यक सेवा से जुडे तथा सरकारी वाहनों को केवल डयूटी हेतु आवगमन में छूट होगी। रेल और बस से यात्रा करने वाले व्यक्तियों को आवागमन में छूट होगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज :फिल्म ‘सूर्या–अंत से आरंभ तक’ पर IMA हल्द्वानी नाराज, केंद्रीय मंत्री से रोक लगाने की मांग की खबर@हिलवार्ता

इधर यह ध्यान रखना है कि उत्तराखंड में पहले शादियों के लिए जारी निर्णय को बदलते हुए 50 व्यक्तियों की है अनुमति दी गई है । यानी अब शादी, विवाह और अन्य सामाजिक समारोह में केवल 50 लोगो को ही अनुमति होगी। इन आयोजन में 50 से अधिक व्यक्ति नही जुटेगे। सार्वजनिक हित के निर्माण कार्य चलते रहेगे तथा इनसे जुडे कार्मिक तथा निर्माण सामाग्री के वाहनो को आवागमन में छूट रहेगी। आद्यौगिक ईकाई तथा इनके वाहनों के आने जाने में छूट रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज :फिल्म ‘सूर्या–अंत से आरंभ तक’ पर IMA हल्द्वानी नाराज, केंद्रीय मंत्री से रोक लगाने की मांग की खबर@हिलवार्ता

रेस्टोरेट तथा मिठाई की दुकानों से होम डिलीवरी में छूट रहेगी। शव यात्रा से सम्बन्धित वाहनों को छूट रहेगी तथा अन्तिम संस्कार में 20 से अधिक व्यक्ति शामिल नही होगे। माल वाहक वाहनो के आवागमन मे छूट रहेगी। वास्तिवक रूप से चिकित्सालय उपचार हेतु जाने वाले व्यक्तियों के वाहनो को आवागमन में छूट होगी तथा कोविड -19 जांच एवं टीकाकरण हेतु निकटवर्ती केन्द्र तक आवागमन की छूट रहेगी, पोस्ट आफिस तथा बैंक यथासमय खुले रहेंगे ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज :फिल्म ‘सूर्या–अंत से आरंभ तक’ पर IMA हल्द्वानी नाराज, केंद्रीय मंत्री से रोक लगाने की मांग की खबर@हिलवार्ता

कोविड संक्रमण की दूसरी लहर ने देश और प्रदेश को झखझोर के रख दिया है रोज नित नए स्तर पर आंकड़े बढ़ते ही जा रहे हैं । इस अदृश्य संकट में जीवन दांव पर लगाना कदाचित उचित नहीं है । हिलवार्ता की आपसे अपील है कि जब तक कोई इमेरजेंसी न हो घर से बाहर न निकलें । घर का एक सदस्य आवश्यक कार्यों के लिए अगर बाहर निकले, वह खुद को परिवार के अन्य सदस्यों से खुद को स्वयं ही आइसोलेट रखे तो चेन टूटने में देर नहीं लगेगी । इस कठिन समय मे स्वयं का परिवार और समाज हित के लिए कोविड नियमों का पालन जरूर करें ।

हिलवार्ता न्यूज डेस्क

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

Tags

2

2