Connect with us

स्वास्थ्य

हलद्वानी : world health day के मौके पर कई जगह रैलियों और फ्री मेडिकल कैम्प के माध्यम से हुआ जनजागरण ,खबर@हिलवार्ता

हलद्वानी : विगत दिवस world health day के मौके पर कई स्थानों पर रैलियां निकली तो कई जगह फ्री हेल्थ कैम्प लगाए गए । स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला चिकित्सालय हलद्वानी में एकत्र होकर जनजागरूकता रैली का आयोजन  किया ।

इस अवसर पर गुरु  कृपा डेंटल हॉस्पिटल द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर काठगोदाम स्थित सीआरपीएफ कैम्प में कार्मिकों के दांतों का निशुल्क परीक्षण किया गया । निशुल्क केम्प में फ़ोर्स के कर्मियों उनके परिवार सहित बच्चों को डॉक्टर्स की टीम ने आवश्यक दवा और टिप्स दी गई ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज :फिल्म ‘सूर्या–अंत से आरंभ तक’ पर IMA हल्द्वानी नाराज, केंद्रीय मंत्री से रोक लगाने की मांग की खबर@हिलवार्ता

कैम्प में सौ से अधिक लोगों को परामर्श दिया गया । इस अवसर पर सीआरपीएफ कैम्प की चीफ मेडिकल आफिसर डॉ चंद्रा मौजूद रही और उनके मार्गदर्शन में गुरुकृपा डेंटल हॉस्पिटल के डॉ अतुल चौहान, डॉ सुनील देव, डॉ श्रुति ने मरीजों का चेकअप किया । डेंटल हॉस्पिटल के स्टाफ दीपक की भूमिका महत्वपूर्ण रही ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज :फिल्म ‘सूर्या–अंत से आरंभ तक’ पर IMA हल्द्वानी नाराज, केंद्रीय मंत्री से रोक लगाने की मांग की खबर@हिलवार्ता

डॉ अतुल चौहान ने बताया कि उनके द्वारा लगातार इस तरह के कैम्प लगाए जा रहे हैं जिससे कि दांतों की सफाई के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा सके ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज :फिल्म ‘सूर्या–अंत से आरंभ तक’ पर IMA हल्द्वानी नाराज, केंद्रीय मंत्री से रोक लगाने की मांग की खबर@हिलवार्ता

हिलवार्ता

Continue Reading
You may also like...

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

Tags

2

2