Connect with us

उत्तराखण्ड

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा भाजपा में शामिल, कभी कांग्रेस के नजदीक रहे कैड़ा के भाजपा में जाने तक की, दिलचस्प स्टोरी@हिलवार्ता

उत्तराखंड : तीन दिन से भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा के भाजपा जॉइन करने की खबरों पर आखिरकार विराम लग गया है । आज अपराह्न कैड़ा ने विधिवत भाजपा में शामिल होना तय कर लिया । कैड़ा ने भाजपा दिल्ली जाकर जॉइन की । जॉइनिंग के समय उनके साथ उत्तराखंड से मदन कौशिक केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित अन्य नेता मौजूद रहे ।
कैड़ा ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि उन्होंने भाजपा को बिगत साढ़े चार साल से समर्थन दिया था जिसके लिए उन्होंने सदन के भीतर और सदन के बाहर पार्टी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया है । कैड़ा ने कहा कि अब वह पार्टी में स्थायी तौर पर सम्मिलित हो रहे हैं इतना ही नया है ।

यह भी पढ़ें 👉  This site shall be accessed in both English and you can Danish dialects

छात्र राजनीति से विधायक बने कैड़ा ने हल्द्वानी एमबीपीजी कालेज छात्र संघ चुनाव एनएसयूआई के बैनर तले लड़ा । छात्र राजनीति के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में क्षेत्र पंचायत समिति के जरिये आगे कदम बढ़ाया । कैड़ा की पत्नी कमलेश कैड़ा भी सक्रिय राजनीति में रहते हुए ओखलकांडा ब्लॉक की प्रमुख / जिलापंचायत सदस्य रही ।

यह भी पढ़ें 👉  Risk Casino Canada has maintained a strong reputation while the a high choice for bettors because 2017

अभी हाल तक पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से उनकी नजदीकी थी । टिकट की आश लगाए रामसिंह को कांग्रेस ने टिकट न देकर भीमताल से भाजपा के पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी पर पार्टी में शामिल कर दांव चला । नाराज कैड़ा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और 2017 में भीमताल से चुनाव जीत लिया । टिकट न मिलने की खटास उनके मन मे रही और उन्होंने कांग्रेस के बजाय सत्तारूढ़ भाजपा की तरफ रुख किया । और भाजपा को समर्थन दिया ।

विगत कई दिन से कैड़ा के भाजपा में जाना अप्रत्याशित नहीं था । लेकिन कैड़ा 2022 विधानसभा चुनाव तक इंतजार कर अपने लिए भीमताल सीट सुरक्षित करने का इंतजार कर रहे थे ।सूत्रों के अनुसार जैसे ही भीमताल से उनकी सीट पक्की होने का संकेत मिला उन्होंने हामी भर पार्टी जॉइन कर ली ।

यह भी पढ़ें 👉  Chicken Road: Logros Rápidos en el Juego Multiplayer Estilo Crash

इधर कैड़ा के भाजपा में शामिल होने के बाद भीमताल भाजपा में रार का अंदेशा भी है । भीमताल से ताल ठोक रहे अन्य उम्मीदवार चुनाव तक भाजपा में रहकर कैड़ा का साथ देंगे या नहीं इसका इंतजार करना होगा ।

हिलवार्ता न्यूज डेस्क 

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

Tags

2