Connect with us

उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़- राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दमखम दिखायेंगे पहाड़ की पांच प्रतिभांये

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए पहाड़ के पांच बच्चों का चयन हुआ है। जिसके बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पहाड़ के बच्चे आज हर क्षेत्र में अपना डंका बजा रहे है। खेलों से लेकर बालीवुड तक पहाड़ की प्रतिभाओं ने अपना खूब नाम कमाया है। विगत वर्षों से लगतार पहाड़ में एक से बढक़र एक प्रतिभाएं उभरकर सामने आ रही है। इससे देवभूमि उत्तराखंड को एक के बाद एक प्रतिभा मिल रही है। जो भविष्य के लिए काफी अच्छे संकेत है। ऐसें ही पांच प्रतिभाएं पांखू से निकली है। जो अब राज्य स्तर में अपने दमखम दिखायेंगे।
पांखू के एक ही स्कूल के चार छात्रों का चयन
पिथौरागढ़ जिले के पांच छात्रों का चयन राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिसके बाद क्षेत्र में जश्न का माहौल है। इन पांचों में जीआईसी पांखू की छात्रा मोनिका जोशी और छात्र पवन कुमार का अंडर-19 वर्ग में लंबी रेस के लिए चयन हुआ है। वही राज्य स्तरीय क्रास कंट्री रेस के लिए इसी स्कूल के छात्र सूरज और ज्योति जोशी का चयन हुआ है। विकेकानंद विद्या मंदिर की छात्रा निशा जोशी का भी विद्या भारती खेल प्रतियोगिता के राष्ट्रीय स्तर की रेस के लिए चयन होने पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। हैरानी की बात यह है कि एक विद्यालय से चार छात्रों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। सभी खिलाड़ी जिला स्तर की प्रतियोगिता में सफल होकर घर लौटे है। उनके घर वापसी के बाद लोगों ने फूल मालाओं से बच्चों का स्वागत किया। और उनके शिक्षकों को भी बधाई दी। लोगों ने उम्मीद जताई कि सभी बच्चे राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर खेले।

यह भी पढ़ें 👉  Bet On Red – Din Raskt-Paced Gaming Hub
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

Tags

2

2