Connect with us

उत्तराखण्ड

Big Breaking : Uttarakhand के Haldawani में अग्निपथ का विरोध, सैकड़ों की संख्या में युवा हुए एकत्र, रैली की, लगाया जाम, पुलिस ने लाठियां भांजी ,पूरी खबर@हिलवार्ता

केंद्र सरकार द्वारा हालिया लिए गए फैसले का युवाओं ने विरोध शुरू कर दिया है । अग्निपथ योजना के तहत केंद्र ने चार साल के लिए युवाओं को सेना में भर्ती करने का नया फार्मूला जारी किया जिसके तहत भर्ती युवाओं को अग्निवीर नाम दिया जाना है नई घोषणा को जारी करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथसिंह ने इसे प्रधानमंत्री मोदी की महत्वकांक्षी योजना बताया है । लेकिन योजना की घोषणा के साथ ही कई राज्यों में इसका विरोध शुरू हो गया । बिहार बंगाल महाराष्ट्र में जहां युवा सैकड़ों की संख्या में इसके विरोध के लिए रेल पटरियों तक पहुच प्रदर्शन यहां तक कि आगजनी कर चुके हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज :फिल्म ‘सूर्या–अंत से आरंभ तक’ पर IMA हल्द्वानी नाराज, केंद्रीय मंत्री से रोक लगाने की मांग की खबर@हिलवार्ता

उत्तराखंड में भी इस योजना का विरोध शुरू हो गया है । युवाओं को अल्प समय मे सेना भर्ती का फरमान नागवारा लग रहा है । गत तीन दिन में जगह जगह इसका विरोध के स्वर यहां भी मुुुखर हुए हैं  ।बिगत दो दिन से खटीमा पिथौरागढ़ उत्तरकाशी से इसी तरह के समाचार है ऐसे ही अन्य स्थानों पर विरोध प्रदर्शन के समाचार मिल  रहे हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज :फिल्म ‘सूर्या–अंत से आरंभ तक’ पर IMA हल्द्वानी नाराज, केंद्रीय मंत्री से रोक लगाने की मांग की खबर@हिलवार्ता

आज हलद्वानी में भी इसकी गूंज सुनाई दी है । प्रातः 9 बजे के आसपास स्थानीय रामलीला मैदान में एकत्र हुए जहां से रैली कर तिकोनिया चौराहे के पास पहुचे । यहां  भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं का बड़ा समूह एकत्र हो गया देखते ही देखते सैकड़ों छात्र एकत्र हो गए ।निगरानी करता हुए प्रशासनिक अमला तिकोनिया पहुचा जहां छात्र योजना के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे । प्रदर्शन के कारण नेशनल हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई । स्थानीय प्रशासन ने युवाओं को समझाया लेकिन युवा लगातार नारेबाजी करते रहे । छात्रों को तितर बितर करने के लिए यहां बल प्रयोग किया गया है बड़ी संख्या में पहुचे पुलिस बल ने दूर तक प्रदर्शन कर रहे युवाओं को खदेड़ दिया । कई छात्रों को गिरफ्तार भी किया गया है ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज :फिल्म ‘सूर्या–अंत से आरंभ तक’ पर IMA हल्द्वानी नाराज, केंद्रीय मंत्री से रोक लगाने की मांग की खबर@हिलवार्ता

हिलवार्ता न्यूज डेस्क 

 

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

Tags

2

2