Connect with us

उत्तराखण्ड

Nainital : कुमायूं विश्वविद्यालय डीएसबी परिसर में आज से एक माह की नाट्य कार्यशाला शुरू, पत्रकारिता और कलाप्रेमी छात्र सीखेंगे रंगमंच की बारीकियां खबर@हिलवार्ता

 

कुमाऊं विश्वविद्यालय के नैनीताल स्थित डीएसबी स्थित के पत्रकारिता एवंज जनसंचार विभाग में विक्टोरियस थियेटर व नांदी थियेटर मुंबई की ओर से एक माह की अभिनय तथा नाट्य कार्यशाला प्रारम्भ की गई। इस कार्यशाला में नाट्य कला के जानकारों द्वारा विद्यार्थियों को अभिनय की बारीकियां सिखाई जाएंगी और चुनिंदा नाटक तैयार कर उनका मंचन भी किया जायगा।

यह भी पढ़ें 👉  Web based casinos give a convenient and you will comfortable sense as the an individual can make the most of together with his most very own household

कार्यशाला का उद्घाटन  विभागाध्यक्ष प्रो. गिरीश रंजन तिवारी ने किया प्रो तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि नाट्य कला सामाजिक संदेश का बेहतरीन माध्यम हैं । प्रो. गिरीश रंजन तिवारी ने कहा कि कार्यशाला में  कला प्रेमियों  के साथ ही मीडिया कर्मियों के लिए अभिव्यक्ति के तौर तरीके सीखने का बेहतरीन मौका होगा और सब अपने उद्देश्य में सफल  होंगे ।

यह भी पढ़ें 👉  There's the the current most ines you are sure that and you will it is possible to like - after which specific

कार्यशाला का संचालन करते हुए मास्टर आफ थियेटर व एक्टिंग कोच संजय पंडित ने बताया कि कार्यशाला में प्रतिभागियों को अभिनय सिखाने के साथ ही उससे जुड़े अन्य विषयों की जानकारी दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में मोहन राकेश द्वारा लिखित व स्वयं उनके साथ सह निर्देशिका बबली विश्वकर्मा द्वारा निर्देशित नाटक लहरों के
राजहंस व शहादत हसन मंटो के अफसाने समेत कई अन्य नाटकों के बारे में बताया जाएगा। बताया कि कार्यशाला के समापन अवसर पर इन नाटकों का मंचन भी प्रतिभागियों द्वारा ही किया जाएगा। इस मौके पर शोधार्थी किशन, विभागीय कर्मी चंदन समेत कई विद्यार्थी और प्रतिभागी मौजूद रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  Najistotniejsze Kasyno online BLIK na terytorium polski 2026

हिलवार्ता न्यूज डेस्क 

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

Tags

2

2