Connect with us

उत्तराखण्ड

Big Breaking : भारतीय स्टार शटलर लक्ष्य सेन All England Badminton tournament के उप विजेता बने । विश्व नंबर एक खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसेन से हुआ कड़ा मुकाबला,खबर @हिलवार्ता

आज हुए आल इंग्लैंड चम्पियनशिप के फाइनल  में लक्ष्य से न ने शानदार प्रदर्शन कर उप विजेता का खिताब जीत लिया है । इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पहुचने वाले लक्ष्य पांचवे खिलाड़ी हैं ।

आज खेले गए फाइनल मुक़ाबले में विश्व नम्बर एक खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से कड़े मुक़ाबले में लक्ष्य फाइनल हार गए ।  लेकिन लक्ष्य ने अपना शानदार सफर जारी रखते हुए आल इंग्लैंड चेम्पियनशिप के फाइनल में पहुँचकर अपने राज्य उत्तराखंड सहित देश का नाम रोशन किया है ।

भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने फाइनल में अपने प्रतिद्वंद्वी से एक कड़ा मुकाबला किया लक्ष्य अपना पहला सेट 21-10 से हार गए । लक्ष्य पहले गेम में एक्सेलसेन से शुरुवाती 5 अंक पिछड़ गए । जिसके बाद उन्होंने लगातार पीछा किया लेकिन अलक्सेन को पकड़ नहीं सके ।

यह भी पढ़ें 👉  PayPal Online Casinos: A Comprehensive Guide for the USA

दूसरे गेम में भी विक्टर ने शुरुवाती बढ़त बना ली थी दूसरे सेट में लक्ष्य ने शानदार वापसी की लेकिन विक्टर ने बेहतर खेलते हुए दूसरा सेट 21- 15 से जीत आल इंग्लैंड चेम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया । लक्ष्य इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के उपविजेता बन उत्तराखंड से पहले और देश के पांचवे खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया ।

यह भी पढ़ें 👉  PayPal Online Casinos: A Comprehensive Guide for the USA

लक्ष्य एक बेहतर खिलाड़ी से हारकर उपविजेता बने हैं ज्ञात रहे कि वर्ल्ड नम्बर वन  एक्सेलसेन आल इंग्लैंड टूर्नामेंट में चौथी बार फाइनल खेल रहे हैं । विक्टर इससे पहले ओलंपिक और वर्ल्ड टाइटल जीत चुके हैं । डेनमार्क के इस खिलाड़ी की विश्व रैंकिंग एक है जबकि लक्ष्य की वर्ल्ड रैंकिंग इग्यारह है और उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन कर इस खिताब का दूसरा नम्बर हासिल किया ।

शनिवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार सफर जारी रखा, सेमीफाइनल में लक्ष्य ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया । आल इंग्लैंड टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाले पांचवे खिलाड़ी बने लक्ष्य । लक्ष्य ने सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशिया के ली जी जिया को 21-13, 12-21, 21-19 से हराया। दोनों के बीच यह मुकाबला 76 मिनेट तक चला ।
हालिया बेहतरीन फार्म में चल रहे 20 वर्षीय लक्ष्य ने बर्मिघम में हुए विश्व चम्पियनशिप मे ब्रॉन्ज जीतकर पहले ही इतिहास में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं । उनकी इस उपलब्धि पर बाएफ और उत्तराखंड बैडमिंटन एसओ से खुशी व्यक्त की है ।

यह भी पढ़ें 👉  PayPal Online Casinos: A Comprehensive Guide for the USA

हिलवार्ता स्पोर्ट्स डेस्क 

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

Tags

2

2