Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड :वर्किंग जनर्लिस्ट उत्तराखंड सरकार से नाराज । बैठक का कहा अपना किया वादा निभाओ वरना होगा विरोध.खबर@हिलवार्ता

उत्तराखंड:
भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेआई) उत्तराखंड  कार्यसमिति बैठक शनिवार को गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक पत्रकारों की समस्याओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर केंद्रित रही। डब्ल्यूजेआई ने कोरोना काल में दिवंगत हुए पत्रकारों के आश्रितों को सरकारी नौकरी दिए जाने का वादा पूरा न किए जाने पर उत्तराखंड सरकार की कड़े शब्दों में निन्दा की है।

वक्ताओं ने तत्कालीन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना की चपेट में आकर जान गंवाने वाले पत्रकारों के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी। वे अब पद पर नहीं हैं तो वर्तमान सीएम पुष्कर धामी को मुख्यमंत्री घोषणा पूरी करवानी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं महामंत्री शैलेन्द्र नेगी ने कहा डब्ल्यूजेआई पत्रकारों के साथ सरकार की वादाखिलाफी को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। कोरोना काल में दिवंगत हुए पत्रकारों के आश्रितों को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को ज्ञापन दिया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किए संशोधनों को पत्रकारों के खिलाफ बताया है। ईपीएफ खाताधारकों के मूल वेतन या कुल वेतन के हिसाब से टोकहोम वेतन में कटौती की योजना का भी विरोध किया है। इसके अलावा कोरोना में संस्थानों से निकाले गए एवं वेतन कटौती की मार झेल रहे पत्रकारों को 10-10 हजार रुपये राहत राशि देने की मांग और स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मचारियों की तरह पत्रकारों को भी कोरोना वॉरियर घोषित करते हुए बीमा का लाभ दिए जाने की मांग की गई है। साथ ही सदस्यता अभियान को तेज करने पर जोर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  500 Free Spins No Deposit Australia: A Comprehensive Guide for Players

वर्चुअल बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र भंडारी एवं संजय उपाध्याय ने परिचर्चा में भाग लिया  डिजिटल मीटिंग में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश ध्यानी, प्रदेश मंत्री सुमित जोशी, ऑडिटर नवीन दत्त बगौली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि दुर्गापाल, अंचल पंत, नैनीताल जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, महामंत्री धीरज जोशी, हल्द्वानी महानगर महामंत्री ऋषि कपूर, प्रमोद डालाकोटी, गौतम कक्कड़, गितेश त्रिपाठी, गौरव तिवारी, अरुण दूबे, शिरीष आनंद, मनोज रयाल ने हिस्सा लिया ।

यह भी पढ़ें 👉  Exploring the World of Social Casinos: A Guide to Free Online Gaming

हिलवार्ता न्यूज डेस्क

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

Tags

2

2