Connect with us

उत्तराखण्ड

11 जुलाई से 13 जुलाई दो दिन पिथौरागढ़- वाया घाट, रोड रहेगी बन्द,पिथौरागढ़ जाने वाले यात्री अलग यात्रा मार्ग चुने.पूरी खबर जानिए @हिलवार्ता

पिथौरागढ़ जनपद अंतर्गत घाट से पिथौरागढ़ तक निर्माणाधीन ऑल वेदर सड़क अंतर्गत दिनांक 11जुलाई 19 की प्रात: 9:00 बजे से दिनांक 13 जुलाई 2019 तक कुल 72 घंटे तक पिथौरागढ़ से घाट तक ऑल वेदर रोड यातायात हेतु पूर्णरूप से बंद रहेगी. मार्ग में यातायात दिनांक 14 जुलाई की प्रात: से सुचारु रहेगा.
उक्त समयावधि में मार्ग में मीना बाजार के निकट पहाड़ कटिंग के साथ ही विभिन्न स्थानों में अन्य सुरक्षा के कार्य, निर्माण कंपनी द्वारा किए जाने है।जिस हेतु मार्ग उक्त अवधि तक बंद रहेगा.जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने जनता से अपील की है कि वह इस अवधि में घाट से पिथौरागढ़ तक इस मार्ग में यातायात/आवगमन न करें.
जिलाधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ एवं एन एच के अधिकारियों के साथ सोमवार सायं ऑलवेदर सड़क के उक्त स्थल, निकट मीना बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उक्त दोनों स्थानों में सुरक्षा की दृष्टि से पहाड़ की कटिंग होनी आवश्यकीय है।इस हेतु मार्ग को तीन दिन तक बंद करने का निर्णय लिया गया.

दिनेश पांडेय वरिष्ठ पत्रकार
हिलवार्ता न्यूज डेस्क के लिए
@hillvarta.com

यह भी पढ़ें 👉  Jingle Bells Position Online game Demo because of the Microgaming: 100 percent free Enjoy slot wacky monsters 2 Zero Down load
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

Tags

2

2