Connect with us

उत्तराखण्ड

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह का इस्तीफा.कांग्रेस में ही रहने का वादा,पूरी खबर@हिलवार्ता

चंडीगढ़ : आखिरकार पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने इस्तीफा दे ही दिया । पिछले एक साल से चला सियासी ड्रामा अमरेंद्र के इस्तीफे पर जा कर समाप्त होगा अभी कहना जल्दबाजी होगी ।

पंजाब कांग्रेस की खींचतान सिद्धू और अमरेंद्र की तल्खी को पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत भी नही सम्हाल सके । हरीश रावत ने भी राज्य में कांग्रेस गुटबाजी की रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष के सामने रख दी थी ।

यह भी पढ़ें 👉  Referente a VegasSlotsOnline es necesario reunido todo lo que necesitas para gozar del casino online del maximum

माना जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस में कैप्टन का गुट कमजोर पड़ रहा था लिहाजा उन्होंने आज फैसला कर लिया कि इस्तीफा दे देना चाहिए । आज शाम उन्होंने राज्यपाल को अपना स्तीफा सौंप दिया ।

यह भी पढ़ें 👉  Queen of your Nile 100 percent free Ports: Enjoy Pokie Video game by the Aristocrat Online

सूत्रों के अनुसार विगत दिवस कैप्टन द्वारा किसान आंदोलन पर की गई टिप्पणी पर हाईकमान ने संज्ञान लेकर उनसे स्पस्टीकरण भी मांगा गया था । अपने बयान में कैप्टन ने कहा था कि उन्होंने किसान आंदोलन को समर्थन किया था लेकिन अब वह अराजक हो रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  Utländska Casinon tillsammans Hastig Utbetalning samt BankID Se Listan!

अब देखना होगा कि बदली परिस्थिति में पंजाब कांग्रेस की कमान किसे मिलती है । बहरहाल गुटबाजी से जूझ रही कांग्रेस के लिए एकमत से मुख्यमंत्री तय करना टेड़ी खीर जरूर होगी ।

  1. हिलवार्ता न्यूज डेस्क 
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

Tags

2

2