Connect with us

उत्तराखण्ड

Uttrakhand : मानसून ने दी दस्तक, राज्य के मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट, मुनस्यारी ने तेज बारिश के बाद सड़क यातायात प्रभावित,खबर@हिलवार्ता

उत्तराखंड में मानसून की पहली बारिश हुई है हालांकि मैदानी क्षेत्रों में अभी कई जगहों पर हल्की बूंदा बांदी ही हुई है लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में राज्य में लगभग सभी स्थानों तक मानसूनी बारिश दस्तक दे सकती है ।

मैदानी क्षेत्रों में जहां हल्की बारिश है वहीं कई पर्वतीय जिलों में बिगत दिन से जमकर मेघ बरसे हैं । पिथौरागढ़ बागेश्वर चमोली रुद्रपयाग उत्तरकाशी जिलों में कई स्थानों पर तेज बारिश हुई है अभी अधिकतर जिलों में रुकरुक कर बारिश हो रही है ।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष खबर :डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे, उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल. आइए जानते हैं कौन हैं डॉ ढाल और कैसा है उनका राजनीतिक सफर और प्रशासनिक अनुभव@हिलवार्ता

आज प्रातः पिथौरागढ़ के मुनस्यारी क्षेत्र में तेज बारिश की खबर है यहां हुई तेज बारिश ने आधा दर्जन सड़कों को बाधित किया है । जिला प्रशासन सड़कों को दुरुस्त रखने की कोशिश में जुटा है । बंगापानी के पास सड़क पर मलवा आ गया है जिसे हटाया जा रहा है । बिगत दिवस नैनीताल के आसपास भी इसी तरह तेज बारिश के बाद सड़क बाधित हुई है । बताया जा रहा है कि व्यास और दारमा घाटी में लगातार बारिश हो रही है जिस वजह यहां भी मलवा सड़क पर जमा है । जिला प्रशासन ने सभी तहसीलों को अलर्ट किया है कि आवाजाही में लोगों की दिक्कतों को दूर किया जाए ।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष खबर :डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे, उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल. आइए जानते हैं कौन हैं डॉ ढाल और कैसा है उनका राजनीतिक सफर और प्रशासनिक अनुभव@हिलवार्ता

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन कई जगह हल्की तो पहाड़ी जिलों में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की है ।

हिलवार्ता न्यूज डेस्क 

यह भी पढ़ें 👉  विशेष खबर :डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे, उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल. आइए जानते हैं कौन हैं डॉ ढाल और कैसा है उनका राजनीतिक सफर और प्रशासनिक अनुभव@हिलवार्ता
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

Tags

2

2