Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में शिक्षक कर्मचारी मुख्य गेट बंद करने से भड़के, कहा विश्वविद्यालय है कैद खाना नही, नाराज शिक्षक कर्मचारियों ने की नारेबाजी, खबर@हिलवार्ता

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में आज शाम जबरदस्त हंगामा हो गया  मामला विश्वविद्यालय के गेट बन्द करने को लेकर गरमाया। यहां शिक्षकों और कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन  मनमानेपन का आरोप लगाया और इसके ख़िलाफ़ विश्वविद्यालय गेट को जाम कर दिया प्रदर्शन कर नारेबाजी की ।

शिक्षकों का कहना है कि विश्वविद्यालय  प्रशासन आम शिक्षकों और कर्मचारियों को उत्पीडन करने की नीयत से मनमाने नियम कानून लागू कर देता है ।  विगत कुछ दिनों से मुख्य गेट को बंद कर दिया जा रहा है ।  शिक्षकों को ज़रूरी काम होने और स्वास्थ्य ख़राब होने पर भी गेट से बाहर जाने से रोका जा रहा है. आज शाम के पांच बजे भी गेट बंद होने से शिक्षक कर्मचारी उग्र हो गये और उन्होंने कुलपति और रजिस्ट्रार समेत सभी अधिकारियों के बाहर जाने के रास्ते जाम कर दिये.

यह भी पढ़ें 👉  The advantage does include terminology but they have been sensible and simple to follow along with

नाराज शिक्षक कर्मचारियों की नाराजगी के बाद  एक घंटे बाद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने प्रो. नयाल ने प्रदर्शन स्थल पर आकर शिक्षकों से बात की. उन्होंने वादा किया कि गेट पर ताला नहीं लगाया जाएगा । कर्मचारियों का आरोप था कि विश्वविद्यालय में कई लोगों की अनुपस्थिति के वावजूद उनकी पगार उन्हें दे दी जाती है जबकि विश्वविद्यालय में नियमित आ रहे शिक्षक कर्मचारी उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं । रजिस्ट्रार द्वारा वादा किया कि बिना उपस्थिति रजिस्टर में दस्तखत के किसी को तनख्वाह नहीं दी जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  Jokabet Gambling enterprise is the place the latest miracle goes, and you may we're appealing one to join the people!

प्रदर्शकारियों में डॉ भूपेन सिंह, डॉ राजेंद्र कैडा. डॉ ममता कुमारी, डॉ कमल देवलाल, डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह, हर्षवर्धन लोहानी,राजेश आर्य  सहित दर्जनों शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  Chicken Road casino: Master the Crash Game with Controlled Risk Play

 

हिलवार्ता न्यूज डेस्क 

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

Tags

2